सालहन। चिलदाग टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन 22 जनवरी से 26 जनवरी तक सालहन गांव में किया गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन चिलदाग आयोजन समिति द्वारा किया गया, जिसमें मोबारक अंसारी और राजू अंसारी मुख्य आयोजक रहे।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ और पावन अवसर पर विशेष मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल के पहले मैच में लुपुंग बनाम हेसल की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें लुपुंग ने हेसल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सल्हान बनाम सिरका के बीच खेला गया, जहां सल्हान ने सिरका को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
फाइनल मुकाबला ब्लैक बुल सालहन और सिरका 11 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ब्लैक बुल सालहन ने सिरका 11 को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। ब्लैक बुल सालहन के कप्तान अजय करमाली ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार नेतृत्व और बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसकी खेल प्रेमियों ने जमकर सराहना की।
सल्हान टीम की ओर से खेलते हुए अधिवक्ता अमीरूल अली मंजर, जो नोवा न्यूज़ नेटवर्क के विधि सलाहकार भी हैं, ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवर में 4 विकेट झटके और 22 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में 14 विकेट लेकर वे मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से भी सम्मानित हुए।
विजेता टीम ब्लैक बुल सालहन को ₹31,000 की नकद पुरस्कार राशि और विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम लुपुंग को ₹21,000 की पुरस्कार राशि और उपविजेता ट्रॉफी दी गई।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अब्दुल इमाम अंसारी एवं आयोजक राजू अंसारी (चिलदाग) ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने आयोजन समिति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।