रांची के मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के नेवरी विकास स्थित एक टोयोटा शोरूम पर अपराधियों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना को बाइक पर आए अज्ञात हमलावर ने अंजाम दिया और गोली चलाने के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि फायरिंग की गोली शोरूम की बिल्डिंग के शीशे पर लगी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

इस वारदात की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है। गिरोह की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर हमले का दावा भी किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *