रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रात्रि प्रहरी बिरसा मुंडा की हत्या और दानपेटी से चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों—देवकुमार, विकास महली और आयुष कुमार दत्ता—को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मंदिर की दानपेटी से करीब 3.10 लाख रुपये चोरी किए। वारदात के बाद उन्होंने उसी पैसे से नए कपड़े और जूते खरीदे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पत्थर, लोहे की रॉड और उस समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। साथ ही छापेमारी के दौरान तीन लाख रुपये से अधिक नकद भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।